फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोला फेंक प्रतियोगिता में हरेश प्रथम

Fri, 30 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गोला फेंक में भाग लेता छात्र। संस्‍थान
विज्ञापन
इन्द्री। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर वीरवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा छह से आठ के आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों के ट्रायल दिए और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा आठ के हरेश ने प्रथम, कक्षा सात की खुशी पाल ने द्वितीय और कक्षा आठ के पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को नियमों के अनुसार चार-चार प्रयास दिए गए। मुकाबला शुरू से अंत तक रोमांचक रहा, जिसमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की झलक दिखी। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. करनैल चंद बैंस ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर कर्ण सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, महिंद्र कुमार, निशा, सूरज कुमार, राजेश कुमार, मंजू, सर्वजीत, ममतेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें