संती नगर में आयोजित कथा में प्रवचन करते आचार्य रामेश्वर दास। संवाद
करनाल। संत नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य रामेश्वर दास ने कहा कि भगवान के परम भक्त कभी दिखावा नहीं करते, बल्कि सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान से कभी भी सांसारिक वस्तुओं की कामना नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रभु को ही मांग लेना चाहिए। एसो. के सरक्षंक विश्वजीत शर्मा, रघुबीर अरोड़ा, प्रधान राकेश वोहरा, राजेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद