करनाल। चांद सराय के डेहा बस्ती के डकौत धर्मशाला में रविवार को नि:शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 150 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। डिस्पेंसरी के माध्यम से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का उपचार किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक आयाम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डाॅ. के के चावला ने बताया कि डिस्पेंसरी में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. के के चावला, जनरल फिजिशियन डाॅ. श्याम बधवा, डाॅ. ओ पी गोगिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सरिता ठाकुर और डाॅ. गीताजंली ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर सुरेशपुरी ने बताया कि यह डिस्पेंसरी हर रविवार खुलेगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर इसे सप्ताह में दो दिन भी किया जा सकता हैं। डिसपेंसरी स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई। इस अवसर पर सुरेश पुरी, दिनेश गर्ग सुभाष मित्तल, लाजपत बंसल, मधुसूदन खुराना, दिनेश छावड़ा, राकेश वोहती, इंदर कुमार खुराना, सुदर्शन रहेजा आदि ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही इस दौरान आसपास से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। संवाद