फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वीर सावरकर पार्क में शुरू हुआ फव्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को घरौंडा के वीर सावरकर पार्क में करीब 10 लाख की लागत से बनाए गए फव्वारे का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड 11 में गुरु रविदास सभा भवन के प्रथम तल पर 13.80 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हाॅल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड-11 में हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने लोगों से बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की। इस मौके पर नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा, वार्ड-3 की पार्षद अंजू रानी, पार्षद अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, पार्षद अनिल जावा रन्नू राणा, बालकनाथ, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें