फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दमकल कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दमकल केंद्र पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। मुख्य दमकल केंद्र, इंडस्ट्री एरिया में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने की। राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने 15 अप्रैल को सोनीपत के गांव बदाना में गेहूं के खेतों में लगी आग का उदाहरण देते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना विभागीय लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने ने कहा कि फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के मामले में भी सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही। उन्होंने मांग की है कि मृतकों को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कर्मचारियों को नियमित करने और लंबित वेतन वृद्धि का एरियर देने की मांग भी दोहराई। सीटू नेता विनोद त्यागी ने 16 अप्रैल को शहर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।

दमकल केंद्र पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें