करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि वीरवार को सुबह 11 बजे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के काॅन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि जिनकी समस्याओं का समाधान अधिकारियों से मिलने के बाद भी नहीं हुआ, वे अपनी शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है व जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, वे सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। संवाद