करनाल। कुरुक्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नावली प्रतियोगिता में जिले के सेक्टर सात दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। मौके पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बधाई दी। मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने कहा कि हमारे जिले लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में छात्रा सिमरन, कर्मण्या सांगवान और कुशल वर्मा को दूसरे स्थान प्राप्त करने पर प्रिंसिपल और सभी अध्यापकों ने भी बधाई दी। प्रतियोगिता राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें कुरुक्षेत्र उपायुक्त और पंचकूला से वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद