फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकीकृत कमांड और नियंत्रण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, जांची कार्यप्रणाली

विज्ञापन
.एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करती निगमायुक्त सलोनी शर्मा। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
करनाल। शहर की स्मार्ट व्यवस्थाओं को धरातल पर परखने के लिए नगर निगम आयुक्त और करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की निदेशक सलोनी शर्मा ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र (आईसीसीसी) का औचक निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने पहले स्ट्रीट लाइट निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद 176 नलकूपों से जुड़े स्काडा प्रणाली के माध्यम से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि कहीं भी लीकेज या तकनीकी खामी सामने आए तो तत्काल कार्रवाई हो। आईसीसीसी में लगे 427 सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखकर उन्होंने विभिन्न स्थानों की स्थिति जानी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा 35 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, 36 वीएमडी, 35 इमरजेंसी कॉल बॉक्स और पर्यावरण सेंसर के जरिए भी शहरवासियों को जरूरी सूचनाएं दी जा रही हैं। निगमायुक्त ने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तकनीकी खामियों को तय समय में दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें