फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीजेएम ने पराली प्रबंधन का किया निरीक्षण

Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव अमूपुर में शुक्रवार को हार्वेस्टिंग हारमनी अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने साक्षरता दिवस का आयोजन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने गांव में पराली प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने गांववासियों को पराली प्रबंधन संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। पैरा लीगल वालंटियर ने बताया कि पराली जलाने से हवा पूरी तरह से जहर बन रही है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। कृषि विभाग से एडीओ जयदीप चहल और सहायक कृषि अभियंता कुलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें