करनाल। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा अर्बन मंडल ने योग कक्षा सुचारू रूप से चलाई। इसमें योग शिक्षकों को चुनरी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा अर्बन मंडल के अध्यक्ष गौरव खुराना ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। गौरव खुराना को मुख्य शिक्षक संजय मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। महामंत्री राजेश गोयल, संजीव बजाज, उपाध्यक्ष अर्बन मंडल अलका चौधरी, सचिव श्वेता मेहता, जगदीप वधावन, आईटी प्रमुख शिवम, दलसिंह राणा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो