करनाल।ट्रेनों की लेटलतीफी बुधवार को भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा देरी 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस में रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 57 मिनट देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय दोपहर 3:24 बजे था, जबकि रात 8:21 बजे पहुंची।
इसी तरह 14217 उंचाहार एक्सप्रेस भी 3 घंटे 59 मिनट देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय सुबह 6:22 बजे था। ट्रेन सुबह 10:21 बजे पहुंची। 64461 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र मेमू 1 घंटा 6 मिनट, 12413 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 47 मिनट, 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 43 मिनट और 11077 झेलम एक्सप्रेस 42 मिनट देरी से पहुंची।
20433 जम्मू मेल 33 मिनट, 13051 नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, 11905 होशियारपुर एक्सप्रेस 27 मिनट, 22429 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 मिनट और 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 मिनट देरी से पहुंची। 14796 एकता एक्सप्रेस नौ मिनट और 12716 सचखंड एक्सप्रेस सात मिनट देरी से पहुंची।