फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते ग्राम पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चौशाला के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा। इससे पहले छात्रों ने खंड स्तर पर रस्सा कसी, शतरंज, दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, कैरम, कुश्ती, सोलो एक्ट, फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल विजेता के रूप में अपनी शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने जिला स्तर पर भी सोलो एक्ट, सतरंज, रिले रेस, फेंसी ड्रेस और लम्बी कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर भी अपने स्कूल व जिला कैथल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

मन्नत करनैल ने लंबी कूद में, यंस ने शतरंज में तो नूर ने फैंसी ड्रेस में राज्य स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गांव चौशाला के सरकारी स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों की लगन व मेहनत को देखते हुए गांव के च्यवन ऋषि मंदिर के प्रधान ज्ञानी राम, सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, ग्राम सचिव सुनील, पंच सतपाल शर्मा, रूबी देवी, अमित कालिया, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सत्यवान ने राज्य स्तर पर खेलकर आए सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें इनाम बांटे व बच्चों को आशीर्वाद दिया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य जोगेंद्र नैन, शिक्षक प्रदीप कुमार व मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें