कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने अलग स्थानों से 3 वाहन चोरों को काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। सभी आरोपी को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी की अगुवाई में टीम ने आरोपी सीवन निवासी विजय को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी दीपक की शिकायत अनुसार 29 मार्च को दादा खेड़ा सीवन के पास खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की बरामद की है। एक अन्य मामले की जांच में पुलिस टीम ने आरोपी गांव शिमला निवासी इशांत व राहुल को काबू कर लिया गया। बता दें कि जिला पानीपत के गांव गढ़ी निवासी विक्रम नाथ की शिकायत के अनुसार वह 14 दिसम्बर 2025 को मटोर से लोधर रोड पर एक भंडारे में गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। संवाद