फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम बढ़ गई ठंड तेज हवाओं से सिहरन

Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सुबह और शाम के बाद सर्दी बढ़ने लगी है लेकिन दोपहर में धूप से लोगों को राहत मिल रही है। शनिवार को सुबह से शाम तक खिली धूप से दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इसके साथ चल रही हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना रखा था।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री और रात का तापमान 1.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। शहर में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल मौसम इसी तरह खुशनुमा बना रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में हो रही बूंदाबांदी और बर्फबारी के चलते जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखा गया। पिछले पांच दिनों के मुकाबले मौसम साफ और धूप खिली रहने के कारण शहर का एक्यूआई 85 पर पहुंच गया। जिला मौसम अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में कमी आई है, जिससे सुबह और शाम का मौसम ठंडा महसूस हो रहा है।

लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, जबकि दिन में निकल रही धूप उन्हें कुछ राहत दे रही है। लोग घर की छत, पार्क और गलियों में धूप का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें