फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल।
नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनें तथा मौके पर समाधान होने वाली समस्याओं को तुरंत निपटान करें। समय लगने वाली समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए जल्द निपटान करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

सीटीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व तथा डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सभी समस्याओं को गंभीरता से लें इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। समाधान शिविर का उद्देश्य एक ही छत की नीचे सभी समस्याओं को सुलझाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समाधान शिविर से लोगों का प्रशासन में विश्वास बढ़ता है, इसलिए जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। बैठक में एचएसवीपी, बैंकिंग, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, क्रिड आदि विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान करवाने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें