फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेरहदा में सुंदरकांड और हवन का आयोजन

Fri, 03 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। प्रखंड के गांव सेरहदा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव के श्री श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विहिप सदस्यों व ग्रामीणों ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद हनुमान जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में लड्डू व खीर का प्रसाद वितरित किया गया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष अशोक सेरहदा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था व एकता को बल मिलता है। इस मौके पर रोहताश शर्मा, नीरज मित्तल, राजा राम सरपंच, कुशल पाल राणा, जयप्रकाश पटवारी, बीरभान निर्मल, निशीकांत शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें