फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने देशहित के मुद्दों पर रखे विचार

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दाैरान विद्यार्थियों ने सामाजिक और देशहित के मुद्दों पर विचार रखे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जनसंख्या शिक्षा अनुभाग की मुखिया सुनीता चौधरी हरियाणा, गुरुग्राम के मार्गदर्शन और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह डाइट प्राचार्या प्रमोद कुमार राणा के नेतृत्व में जिला कैथल के प्रत्येक खण्ड से चयनित पांच विद्यालयों में आयोजित करवाई जा रही है। शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार की ओर से किया गया।
इस प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की प्रक्रिया को जानने के साथ-साथ उनमें संचार कौशल, नेतृत्व कौशल, वाद-विवाद कौशल को बढ़ावा देने और सामाजिक और देशहित के मुद्दों के बारे में सीखने का अवसर मिला।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के पर्यवेक्षण के लिए डाइट कैथल से संसाधन इकाई प्रभारी डॉ. राज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार ने निभाई। युवा संसद प्रतियोगिता में प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक गंभीर विषयों पर प्रभावी ढंग से अनेक प्रश्न पूछे और कुशलतापूर्वक अपने विचार भी प्रकट किए। इस प्रतियोगिता दौरान अनन्या, खुशी, श्वेता, काजल, श्वेता, माफी, प्रीति, शिवानी, आरती आदि विद्यार्थियों ने बड़ी प्रभावशाली प्रतिभा के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार अभिव्यक्त कर सब का मन मोह लिया। इस दौरान आशा रानी, जयपाल सिंह, विवेक कुमार, निर्मला देवी और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के पर्यवेक्षण के लिए डाइट कैथल से संसाधन इकाई प्रभारी डॉ. राज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार ने निभाई। युवा संसद प्रतियोगिता में प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक गंभीर विषयों पर प्रभावी ढंग से अनेक प्रश्न पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें