फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तितरम में पेयजल के 7 अवैध कनेक्शन काटे

Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव तितरम में अवैध पेयजल कनेक्शन हटवाते जिला सलाहकार दीपक कुमार व कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार। व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव तितरम में पेयजल के अवैध उपयोग के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात अवैध कनेक्शन काट दिए। इनमें दो कनेक्शन कार वाशिंग स्टेशनों पर मिले, जहां पेयजल का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार की अगुवाई में टीम ने गांव में जांच अभियान चलाया। विभाग को गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने और पानी के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर मौके पर जांच की गई, जिसमें सात अवैध कनेक्शन पाए गए। सभी कनेक्शन तुरंत हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बीआरसी संदीप कुमार, विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें