फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता से मिल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। इससे पहले चंडीगढ़ से उच्च अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने बताया कि जिले में नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा भी की जा रही है, ताकि लोगों को उनकी समस्याओं से समय पर राहत मिल सके। प्रत्येक शिकायत का तय समय सीमा में निपटान करें और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल, डीएमसी कपिल शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम संजय कुमार और डीएसपी बीरभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें