कैथल। थाना सीवन पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुनीता ने बताया कि एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी गांव डोहर निवासी शुभम को गांव सुल्तानिया से काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना सीवन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 20 मई 2024 को आरोपी के साथ कहीं चली गई थी। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद