फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां अभी से शुरू करें अधिकारी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसे देखते हुए सभी विभाग अभी से अपनी तैयारियां शुरू करें ताकि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। इसके अलावा जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित फील्ड वर्क भी 30 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इसमें जिले के इतिहास, भूगोल, राजनीतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाए। एडीसी एडीसी सुशील कुमार मंगलवार को लघु सचिवालय के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों को जनगणना के दूसरे चरण के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना का दूसरा चरण तकनीकी दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण होगा। इसमें अनेक प्रकार की जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। इसलिए अभी से प्रगणकों के लिए तीन से चार घंटे का ऑनलाइन फाउंडेशन कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक को लगभग 150 मकानों और 700 व्यक्तियों तक का कार्यभार सौंपा जाएगा। इसलिए आरडब्ल्यूए और सोसायटी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करें और उन्हें स्पष्ट करें कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें सहयोग करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जनगणना कार्य की वित्तीय व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए बजट का नियमानुसार व समयबद्ध उपयोग किया जाए। आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए। इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीआरओ चंद्र मोहन, जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें