संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। दिवाली की रात गांव मोहना में हुए हमले में घायल युवक विशाल की पीजीआई में मौत के बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में नामजद सातों आरोपी अब भी फरार हैं।
गांव मोहना निवासी संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही गुलाब, छोटू, कांटी, बरसाना निवासी सागर, अक्शु, पप्पू और धोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर की रात करीब पौने 11 बजे आरोपियों ने संजय के घर पर हमला कर दिया था। घटना में संजय, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पूंडरी पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले पर कड़ी नज़र बनाए हुए है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।