फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: जमानत पर चल रहे युवक की हत्या, सिर पर मिले नुकीले हथियारों के निशान, पुलिस कर रही जांच

Thu, 04 Dec 2025 08:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल में गैर इरादन हत्या मामले में जमानत पर घर आए युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि आपसी रंजिश के चलते ये हत्या की गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
जमानत पर घर आए युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात युवकों ने वीरवार सुबह डेहा बस्ती में रहने वाले युवक के सिर पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डेहा बस्ती के (18) वर्षीय आशु के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई। इसके बाद अधमरी हालत में होने पर उसके सिर पर कई वार किए गए। सिर के अलावा शरीर में कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन


युवक के मरने की तसल्ली होने पर अज्ञात आरोपी शव को रेलवे लाइन के पास एक खाली प्लॉट में फेंक कर फरार हो गए। सुबह सैर करने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर शहर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राकेश ने शहर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता राकेश ने बताया कि उसका बेटा हर रोज की तरह वीरवार सुबह सवा चार बजे घूमने के लिए बाहर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं आया। कुछ देर बाद पुलिस की उनके पास सूचना आई कि आपका बेटा रेलवे ट्रैक के पास अधमरी हालत में पड़ा हुआ मिला है। तुरंत वे मौके पर पहुंचे और उसके बेटे के सिर पर नुकीली चीजों से वार किए हुए थे। शिकायत में बताया कि उसके बेटे की हत्या हुई है। पुलिस की एफएसएल टीमों ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

लोगों का कहना है कि युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के गले में एक इयरफोन भी था। मोबाइल फोन भी उपलब्ध था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक करीब एक साल से गैर इरादतन हत्या मामले के आरोप में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट कर आया था।

युवक की बड़ी बहन नेहा ने बताया कि बस्ती के ही रहने वाले विशाल ने आशु की हत्या की है। करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद विशाल ने आशु के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की। तब से ही विशाल उससे रंजिश रख रहा था। नेहा ने बताया कि आशु सुबह सवेरे ही बिना बताए घर से निकल गया था। उसके पास से एक चाकू भी मिला है। विशाल ने झगड़े का बदला लेने के लिए अपनी मौसी के लड़कों के साथ मिलकर आशु की हत्या की है।

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता राकेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि जखौली अड्डा निवासी युवक अजय को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें