फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों के समय में बदलाव के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा ने भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग के लिए उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त कार्यालय के निर्देश पर तहसीलदार कैथल ने ज्ञापन प्राप्त कर इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने मांग की कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए। साथ ही एसआईआर कार्य में बीएलओ के साथ पीजीटी/लेक्चरर की ड्यूटी नहीं लगाने की भी मांग उठाई गई। जिला प्रधान सतबीर सोंगल ने कहा कि अत्यधिक गर्मी, पानी की कमी और लू के खतरे के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में बदलाव जरूरी है। इस अवसर पर भारत भूषण, जितेंद्र सिंहमार, हुसन सिंह, कुलदीप, रतन कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें