शहीद नरेंद्र सिंह सिंधु की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व सैनिक वेलफ
राजौंद। अमर शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु, जो मातृभूमि के वीर सपूत और गांव रोहेड़ा के गौरव हैं, उनकी प्रतिमा का अनावरण 1 मई को प्रातः 9 बजे उनके पैतृक गांव रेहेड़ा में किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि शहीद स्मारक का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि बलिदानी स्थल का गहन निरीक्षण किया गया और शहीद के पिता दलबीर सिंह सिंधु, चाचा बीरबल सिंह, भाई एवं अन्य परिजनों के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर आयोजित होने वाले मेले और अन्य गतिविधियों के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई।
अनावरण समारोह में भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सैनिक, पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, गांववासी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय लोक गायक फौजी कर्मवीर, सूबेदार मोतीलाल जांगड़ा और स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नाटिकाओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठेगा। इस दौरान बीरबल सिंह और एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने क्षेत्र के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
इस दौरान शहीद परिवार, गांव के सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि मनदीप सिंह, फौजी कर्मवीर, सूबेदार मेजर खजान सिंह आदि मौजूद रहे।