गुहला चीका। शहीद गुरदीप सिंह मुल्तानी राजकीय विद्यालय, अगोंध में शारदा पब्लिक स्कूल, दुसेरपुर के साथ ट्विनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर वीर बाल शहीदी दिवस पर साहिबजादों के जीवन पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शारदा पब्लिक स्कूल की काव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरनूर सिंह ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद