राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्वयं सेविका गुरुप्रीत कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से हुई, जो 12 भाषाओं में आयोजित की है।
प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित है। शीर्ष एक हजार विजेताओं को मुफ्त माई भारत उपहार मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराएं। संवाद