फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी दस्तावेजों से वाहन आरसी रद्द कर सरकारी राशि हड़प ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वाहनों की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) रद्द करवाकर सरकारी राशि हड़पने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव बालू निवासी साहिल खान और ऋषि नगर निवासी अश्विनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 19 जून को पुलिस टीम जींद बाईपास क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि जींद बाईपास रोड स्थित बंद पड़े इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे एक गोदाम में साहिल खान अपने साथी अश्विनी के साथ मिलकर वाहनों की ऑनलाइन आरसी रद्द कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी साहिल के मोबाइल फोन से विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन आरसी से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऐसे वाहन मालिकों की आरसी रद्द करवाते थे, जिनके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले अन्य लोगों के आधार और पैन कार्ड का उपयोग किया जाता था। इन दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर आरसी रद्द करवाई जाती थी और सरकार की ओर से मिलने वाली राशि धोखाधड़ी से प्राप्त कर आपस में बांट ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें