कैथल। खरकड़ा रोड भूना से कर बिजली निगम के हजारों रुपए के बिजली के उपकरण चोरी हो गए। बिजली निगम कैथल के उप मंडल अभियंता भारत भूषण काला ने थाना सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर की रात को कर खरकड़ा रोड भुना के निकट बिजली निगम का 630 मीटर का एसीएसआर कंडक्टर चुरा कर ले गए। हेड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद