फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निकासी ठप, जगह-जगह भरा पानी

Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम तो साफ हो गया, लेकिन शहर की सड़कों और बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पानी जमा रहा, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
बारिश के बाद दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिन में बारिश थमने के दौरान हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन वह ठंड का असर लोगों को होता रहा।
विज्ञापन

हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी अनाज मंडी रोड पर देखने को मिली, जहां सड़क पर पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे कई बार फिसलने का खतरा भी बना रहा। वहीं चारपहिया वाहनों को भी धीरे-धीरे निकालना पड़ा।
विज्ञापन

जलभराव के कारण आसपास की दुकानों के सामने भी पानी जमा हो गया, जिससे दुकानदारों को ग्राहकों की कमी का सामना करना पड़ा। दुकानदार राजीव ने बताया कि पानी जमा होने के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से बचते हैं, जिससे व्यापार पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें