रिज्यूमे निर्माण सत्र में भाग लेते हुए डीएवी कालेज के छात्र छात्राएं।
- फोटो : samvad
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका के करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से बीए, बीकॉम, बीएससी व एमकॉम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करियर लॉन्च रिज्यूमे निर्माण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रभावशाली रिज्यूमे तैयार करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रो. नेहा बंसल (कनविनर, प्लेसमेंट सेल, अंग्रेजी विभाग) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रिज्यूमे के महत्व बताया
उन्होंने कहा कि एक अच्छा रिज्यूमे नौकरी प्राप्त करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम होता है।इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की प्रो. एकता ने भी अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और विद्यार्थियों को व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए। वोमेन सेल की संयोजिका डॉ. सीमा देवी ने छात्रों से सक्रिय रूप से संवाद स्थापित करते हुए सत्र के अंत में उनका फीडबैक प्राप्त किया, जिससे कार्यक्रम और भी सहभागितापूर्ण एवं प्रभावी बन गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने करियर एवं प्लेसमेंट सेल तथा महिला प्रकोष्ठ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. राजिंदर सिंह, डॉ. जसविंदर सिंह, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. वैशाली व प्रो. पूर्णिमा उपस्थित रहे। संवाद