फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मलेरिया रोकथाम के लिए अभियान शुरू

Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की 942 टीमें जिले के 278 गांवों और शहरी क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं और खड़े पानी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है, ताकि मच्छरों का पनपना रोका जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत नालियों, गड्ढों, तालाबों, खाली प्लॉटों और उन सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां पानी जमा रहता है। इन स्थानों पर विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। मच्छरों के साफ और स्थिर पानी में तेजी से पनपने के कारण ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें