ऑल हरियाणा कैटर्स एसोसिएशन के प्रधान बने अवनी गुप्ता को बधाई देते पदाधिकारी
कैथल। ऑल हरियाणा कैटर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का गठन किया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र के कैटर्स अवनी गुप्ता को प्रधान और धर्मपाल सैनी को अध्यक्ष नियुक्त किया। रामजी कैटरिंग के प्रदीप कुमार उर्फ टिटू सैनी को उपप्रधान, रविंद्र सिंह को महासचिव, पेहवा के रवि बंसल को कोषाध्यक्ष, हितेष कुमार को मीडिया प्रभारी, बाबूराम दुर्गा कैटर्स, अनिल गुलाटी , कृष्ण कुमार सैनी और कर्मजीत सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। प्रधान अवनी गुप्ता ने कहा कि एक फामेर्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें मैन्यू ब्यौरा दिया जाएगा, इसमें रेट भी तय किए जाएंगे, जो भी नियम और शर्तें हैं पहले ही स्पष्ट कर दी जाएंगी, ताकि किसी को परेशानी न हो।