कलायत। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृति में कलायत की अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर मौजूद रहे। वंदेमातरम गीत के साथ शुरू हुए सम्मेलन में अटल जी के लोकतांत्रिक मूल्यों, मर्यादा और संवाद की परंपरा को याद किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान नेता थे बल्कि वे विचारों और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लोकतंत्र के सच्चे रोल मॉडल थे। उनका पूरा राजनीतिक जीवन संवाद, सहमति और संवैधानिक मूल्यों को समर्पित था। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संवाद