कैथल। दिव्यांग छात्रों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने संचालित पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक और टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना जारी की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सीमा ने बताया कि इस योजना के तहत योग्य दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को https://scholarships.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को पोर्टल पर आवेदन कराने में सहायता करें और उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाएं। संवाद