फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमले के मामले में रेकी करने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल में जींद रोड के पास युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में युवकों की रेकी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव कोटड़ा निवासी मोहित सिरोही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में 3 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव किठाना निवासी अमन की शिकायत अनुसार वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त सिरटा निवासी साहिल और कैथल निवासी मुकेश उर्फ संजू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरकारी अस्पताल कैथल जा रहे थे। जब वे जींद रोड पर टाटा मेट्रो कमर्शियल एजेंसी के नजदीक पहुंचे, तभी एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से जानबूझकर टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिर गए।
तभी कार से उतरे गांव नौच निवासी नितिन ने अपने साथियों राहुल उर्फ एचपी, रितेश ढांडा, मंजीत उर्फ काला, रमन छौत, अभिषेक उर्फ अभी, सचिन जाखौली व अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन तीनों पर गंडासी व अन्य हथियारों से वार किए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें