कैथल। जिला पुलिस ने सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस टीम ने गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 131 वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 51, ध्वनि प्रदूषण करने के 14, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 42 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों के चालान काटे गए। संवाद