फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रॉला चालक ने झूठी लूट की रची साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनूपगढ़ के पास धान से भरे ट्रॉला लूट की घटना फर्जी पाई गई। हालांकि पुलिस ने ट्रॉले को धान समेत बरामद कर लिया है। धान को हड़पने व दो लोगों को फंसाने के लिए ट्रॉला चालक ने ही झूठा षड़यंत्र रचा था। जांच अधिकारी रीना ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ गुमराह करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। झमौला निवासी राजबीर ने 26 नवंबर को पुलिस को बताया था कि वह जुलाना मंडी से 568 बोरी धान लोड कर करनाल के लिए रवाना हुए थे। गांव अनूपगढ़ के पास ब्रेजा सवार बदमाशों ने असलहा के बल पर धान से भरे ट्राले को लूट लिया और उनका अपहरण कर लिया। बाद में आरोपी उन्हें गांव ईक्कस के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गांव सरसौद, हिसार के पास धान से भरे ट्राले को बरामद कर लिया था। पुलिस ने जांच में सामने आया कि चालक राजबीर ने दो लोगों को फंसाने के लिए झूठा षड़यंत्र रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें