09जेएनडी18-बिजली निगम एसडीओ कार्यालय में हाजरी रजिस्ट्रर चैक करते हुए एसडीएम रमित यादव। स्रोत क
उचाना। एसडीएम रमित यादव ने मंगलवार को बिजली निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ समेत कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कार्यालय में पहुंचे लोगों से बातचीत भी एसडीएम ने की। एसडीएम का रवैया गैर हाजिर रहने वालों के खिलाफ सख्त नजर आया।
एसडीएम रमित यादव ने कहा कि उनके पास लगातार बिजली निगम कर्मचारियों की शिकायत आ रही थी कि वो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते है। इसको लेकर औचक निरीक्षण किया। समाधान शिविर में एसडीओ नहीं आते हैं न ही उनका प्रतिनिधि पहुंच रहा है।
ऐसे में उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते कुछ समाधान शिविरों में ऐसा हो रहा है। उनके पास बिजली कनेक्शन, ट्यूबवेल कनेक्शन सहित अन्य शिकायत आती है। लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। सबको नोटिस जारी किया है। डीसी जींद को भी कार्रवाई के लिए जाएगा। संवाद