फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
06जेएनडी 25: नरवाना में रोष प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से अपोलो चौक होते हुए पुराना कोर्ट रोड तक रैली निकाली और दोबारा नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर धरना जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उसे कर्मचारी विरोधी बताया। धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान विक्रम संधू अपनी टीम के साथ पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की टीम ने भी धरने में शामिल होकर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भविष्य में भी साथ देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगर परिषद नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी, उप प्रधान कृष्ण, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें