फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनुचित तरीके से तबादला करने पर रेलकर्मियों ने किया विरोध

Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे प्रबंधन ने चार ट्रैकमैन का जींद से नरवाना तबादला करने का कर्मचारियों ने विरोध किया है। उन्होंने एडीईएन पर अनुचित तरीके से तबादला करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में रविवार को रेलवे जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी अशोक कुमार, विजय कुमार, प्रदीप और लखन ग्रेड पे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। एडीईएन कार्यालय ने उनका स्थानांतरण अनुचित तरीके से नरवाना में कर दिया है जबकि सेक्शन में सभी प्रकार के लाभ वरियता के आधार पर दिए जाते हैं।
वहीं ट्रांसफर भी उसी आधार पर किया जाना चाहिए। जबकि एडीईएन में 2400 और 2800 ग्रेड पे के लगभग 20-22 ट्रैकमैन ऑफिस में बैठे हैं। 2400 ग्रेड और 2800 ग्रेड पे के कर्मचारी ट्रॉली पर कार्यरत हैं जो कि रेल सुरक्षा के खिलाफ है।
विज्ञापन

इसलिए वरियता के आधार पर स्थानातरण किया जाए या फिर सब कर्मचारी जो ट्राॅली और ऑफिस में बैठे हैं। उनको जहां कमी है वहां भेजा जाए। उनका तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण रद्द किया जाए। इस मामले में एडीईएन राजीव रंजन का कहना है कि कुछ कर्मचारियों को जींद से नरवाना भेजा गया है। इनको मार्च में वापस बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें