03जेएनडी11: जनसुनवाई दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के आवास पर शनिवार को जनसुनवाई दरबार का आयोजन हुआ। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी दैनिक की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, राजस्व प्रकरण, आवास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव नहीं है, उनके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर शीघ्र समाधान किया जाए। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं के निराकरण में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।