फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोस्टर मेकिंग में नैंसी ने मारी बाजी

Sun, 12 Apr 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सेव अर्थ, सेव लाइफ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नैंसी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

लीगल सेल और यूथ रेड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता, हरित जीवनशैली और पृथ्वी को बचाने के प्रभावी संदेश दिए।
प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि पृथ्वी हमारी साझा धरोहर है। इसके अस्तित्व की रक्षा करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा, उर्मिला शर्मा, जितेंद्र कुमार, संदीप शर्मा और डॉ. अमरजीत कौर मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और सभी को दैनिक जीवन में पर्यावरण मित्र बनने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें