जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने पजांब में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी कपूरथला (पंजाब) विक्रमजीत उर्फ विक्की को दो अवैध हथियारों और 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
डिटक्टिव स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को टीम रामराय जाने वाले रास्ते पर नहर पुल के समीप मौजूद थी। सूचना मिली कि एक युवक जो कि काले रंग की जींस और लाल रंग का कोट पहने हुए है और अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो बताए गए हुलिए अनुसार एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर तेज कदमों से गांव रामराये की तरफ चलने लगा। इस दौरान पुलिस ने विक्रमजीत उर्फ विक्की को मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी ली तो उसके पास से 32 और 45 बोर के दो देशी पिस्तौल बरामद हुए। उनको चेक किया तो उनमें 11 कारतूस लोड मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूछताछ के दौरान बताया कि थाना शहर कपूरथला निवासी हेमंत प्रीत कौर उर्फ हेमा की हत्या की थी। इस मामले में वह दो माह से फरार चल रहा था।