फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधुनिक बसें, पुराने झंझट...एक–दो रुपये पर नोकझोंक

Tue, 18 Nov 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी25-बस अड्डे पर खड़ी एसी बसें, जिनका राउंड फीगर नहीं है। संवाद - फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
विज्ञापन
जींद। जिले में नई एसी बस सेवा एक तरफ जहां यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है तो वहीं दूसरी और बसों का किराया राउंड फिगर न होने से परिचालकों के लिए समस्या बन गई है। यात्रियों के बीच रोजाना नोकझोंक की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने इन बसों में आधुनिक सुविधाओं और आरामदेह यात्रा को ध्यान में रखते हुए किराया तय तो कर दिया। अधिकांश रूटों पर निर्धारित राशि छोटे-छोटे उतार–चढ़ाव के साथ है जिससे छुट्टे पैसों की समस्या बढ़ गई है।
किराया 23 रुपये, 37 रुपये, 42 रुपये या 58 रुपये जैसे अनियमित आंकड़ों में तय होने के कारण खुले पैसे संभाल कर रखने पड़ते हैं। कभी-कभी यात्री को छुट्टा देना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसी स्थिति आ जाती है कि बस में खुले पैसे खत्म हो जाते हैं। डिजिटल भुगतान इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।
विज्ञापन

बसों में डिजिटल भुगतान सिस्टम लागू नहीं
कई शहरों में बसों में यूपीआई, स्मार्ट कार्ड और क्यूआर कोड सिस्टम सुविधा पहले से लागू है लेकिन यहां की नई एसी बसों में यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। यदि डिजिटल भुगतान सिस्टम लागू हो जाता है तो छुट्टे पैसों का झंझट लगभग खत्म हो जाएगा और यात्रियों का अनुभव भी बेहतर होगा।
यात्रियों को हो रही परेशानी
यात्री मुकेश, पवन, रूपेश, राजेश, बिजेंद्र, धर्मबीर का कहना है वे किराये की पूरी राशि देते हैं, ऐसे में उनका हक बनता है कि उन्हें सही राशि लौटाई जाए। यदि रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं तो हमें पूरा छुट्टा मिलना चाहिए। हर बार हम ही क्यों समझौता करें। कई यात्रियों ने यह भी सुझाव दिया कि किराया ऐसे तय किया जाए कि खुले पैसों की जरूरत न पड़े जिससे विवाद की स्थिति खत्म हो सके।
बॉक्स
नई एसी बसों में किराया राउंड फिगर न होने से यात्रियों और परिचालकों के बीच रोजाना अनावश्यक बहस का माहोल बन रहा है। अब इंतजार इस बात का है कि विभाग कब तक इस समस्या का समाधान निकालता है ताकि परिचालक तनावमुक्त हो सके।-संदीप रंगा, कर्मचारी नेता
वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में है। परिचालकों और यात्रियों के बीच समन्वय बनाने के लिए इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें