फोटो 12जेएनडी09: डॉ. राजकुमार गोयल।
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद को आईआईटी, एम्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम जैसी सौगात मिलनी चाहिए। हरियाणा के मध्य में स्थित होने और बेहतर सड़क और रेल संपर्क होने के बावजूद जींद कई राष्ट्रीय संस्थानों से वंचित है। आईआईटी बनने से तकनीकी शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिलेगा। एम्स से क्षेत्र के लाखों लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।