फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 साल पुरानी प्रिंटिंग हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों की आरसी पर आज भी हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव का दस साल पुराना डिजाइन इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. गोयल ने कहा कि स्वर्ण जयंती उत्सव वर्ष 2017 में ही समाप्त हो चुका है लेकिन दस्तावेजों पर अब भी शंख का चिह्न और 2016-17 का प्रिंट छपा आता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस अप्रासंगिक डिजाइन को हटाकर नया और आधुनिक डिजाइन लागू किया जाए ताकि सरकारी दस्तावेज वर्तमान समय के अनुरूप हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें