फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआईए ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 38 चोरियों का खुलासा

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना । सीआईए पुलिस की गिरफ्त में दोनों चोर। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। अंतरराज्यीय चोर गिरोह को सीआईए स्टाफ नरवाना ने पंजाब के खनौरी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने नरवाना और दनौदा क्षेत्र में चोरी की 38 वारदातें स्वीकार की हैं। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। 24 जून को एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में टीम खनौरी बॉर्डर के दाता सिंह वाला गांव के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल दो युवक वारदात को अंजाम देने की नीयत से आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ लीला निवासी ढाबी गुजरां, हाल निवासी खनौरी, बलवान उर्फ अन्नू निवासी खनौरी (संगरूर) के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटियाला रोड स्थित बैटरी की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद गहन पूछताछ में उन्होंने नरवाना और दनौदा क्षेत्र में कुल 38 चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खेतों से सबमर्सिबल पंपों की केबल, बैटरियां, इनवर्टर और नकदी चोरी करने की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी के सामान की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन

चोरी की प्रमुख वारदातें
31 मई 2026: खनौरी रोड स्थित बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी चोरी।
29 मई 2026: दनौदा-भीखेवाला रोड से बैटरी और इनवर्टर चोरी।
4 जून 2026: दनौदा-दुर्जनपुर रोड (लितानी के पास) चोरी की वारदात।
17 जून 2026: खेतों से सबमर्सिबल पंपों की केबल तार चोरी।
8 जनवरी: गांव बड़नपुर में 19 खेतों से सबमर्सिबल पंपों की केबल तार चोरी।
23 मई 2026: नरवाना-कलायत रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हथो गांव में सबमर्सिबल मोटर की केबल तार चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें