फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 174 टीबी चैंपियन लेंगे ऑनलाइन प्रशिक्षण, 16 जनवरी को होगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
13जेएनडी20: नागरिक अस्पताल ​स्थित टीबी वार्ड। संवाद
विज्ञापन
जींद। टीबी उन्मूलन अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के 174 टीबी चैंपियनों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग 16 जनवरी को होगी। इस संबंध में उप सिविल सर्जन (टीबी) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिले में लगभग दो हजार टीबी के मरीज हैं। इनको जल्द स्वस्थ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। इसमें चयनित टीबी चैंपियनों को टीबी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण राज्य टीबी अधिकारी, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। जिले से कुल 174 टीबी चैंपियनों का चयन किया गया है। इनकी सूची राज्य टीबी सेल की ओर से भेजी गई है। सभी प्रवर चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अधीन आने वाले सीएचओ को चयनित टीबी चैंपियनों को सेंटर पर बुलाकर निर्धारित समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामिल कराना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही जिले के सभी सीएचओ, एसटीएस, टीबीएचवी एवं टीबी अलर्ट इंडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को इस कार्य के समन्वय और सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी चयनित टीबी चैंपियन प्रशिक्षण में भाग लें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण से टीबी चैंपियनों की क्षमता में होगी वृद्धि
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस प्रशिक्षण से टीबी चैंपियनों की क्षमता में वृद्धि होगी और वह टीबी मरीजों की पहचान, उपचार में सहयोग, जागरूकता फैलाने तथा मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकेंगे। इससे जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिलेगी और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
वर्जन
जिले को टीबी मुक्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मरीजों को गोद दिलवाया जा रहा है ताकि वह बेहतर खाद्य सामग्री का प्रयोग कर जल्दी ठीक हो जाएं। अब टीबी चैंपियनों को प्रशिक्षण देकर टीम को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके बाद टीबी के मरीजों की पहचान से लेकर समय पर दवाई उपलब्ध करवाने में ज्यादा सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें