भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने बिजली जाने के बाद भी जारी रखा संबोधन
- फोटो : संवाद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता के बहादुरगढ़ दौरे के दौरान अचानक करीब 5 से 10 सेकेंड के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाते ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जला दी इससे पूरा पंडाल रोशनी से जगमगा उठा। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए।
कुछ ही क्षणों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और कार्यक्रम पहले की तरह सुचारु रूप से चलता रहा। इससे पहले कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए डॉ.अर्चना गुप्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची थी। इससे उन्होंने कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती,जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया।